बीपीएल परिवारों को मिलेंगे चार रंगों के डस्टबिन
श्रीकरणपुर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका की ओर से चिन्हित करीब 580 बीपीएल परिवारों को चार रंगों के डस्टबिन वितरित किए जा रहे हैं। अभियान 16 से 21 अगस्त तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक निर्धारित केंद्रों पर चलेगा। वार्डवार वितरण के लिए बाबा रामदेव मंदिर, अंबेडकर भवन, वाल्मीकि सामुदायिक भवन, सरस्वती विद्यालय, धनक धर्मशाला एवं नगर पालिका कार्यालय को केंद्र बनाया गया है। ईओ संदीप कुमार बिश्नोई ने लोगों से गीले-सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की अपील की।

No comments