Breaking News

घर से गेहूं व सरसों के थैले चोरी


हनुमानगढ़ के संगरिया पुलिस थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर 1 ढ़ाबा में स्थित एक घर से गेहूं व सरसों के थैले चोरी हो गये। पुलिस ने तीन नामजद युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार नगराना निवासी शुभकरण सिंह ने रिपोर्ट दी कि सीताराम नायक, सुखप्रीत सिंह व निका सिंह निवासी मानकसर ने मेरे घर से सरसों व गेहूं से भरे थैले चोरी कर लिये। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

No comments