सावन के पहले सोमवार को शिवालय में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
श्रीगंगानगर में सावन माह के पहले सोमवार को आज प्राचीन शिवालय बाबा शुक्रनाथ की बगीची सहित शहर के अन्य सभी शिवालयों में शिवभक्तों ने भगवान भोलेे की पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया।
इस दौरान श्रद्धालु महिला, पुरुष एवं बच्चों शिवालय में भगवान भोलेनाथ को जल, दूध, बेलपत्र, भांग पत्र, धतूरा पत्र, पुष्प, शहद आदि अर्पित कर जलाभिषेक किया। इस दौरान शिवालय में बड़ी संख्या में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी।
प्राचीन शिवालय में आज बाबा महंत कैलाशनाथ के सानिध्य में भण्डारे का आयोजन भी किया गया। इस भण्डारे में बड़ी संख्या में आसपास के साधु-संत सहित शिवभक्त शामिल हुए।

No comments