Breaking News

शादी से पहले मिलेगा रिश्ते संभालने का प्रशिक्षण, झुंझुनूं में खुलेगा 'तेरे मेरे सपने' केंद्र

वैवाहिक जीवन को मजबूत, स्वस्थ और विवाद-मुक्त बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय महिला आयोग ने तेरे मेरे सपने पहल शुरू की है. यह मुहिम अब झुंझुनूं जिले में पहुंच रही है, आयोग ने जिले में प्री-मेरिटल कम्युनिकेशन सेंटर यानी विवाह-पूर्व संवाद केंद्र शुरू करने का फैसला किया है. इसका उद्देश्य शादी से पहले युवक-युवतियों को दांपत्य जीवन से जुड़ी जरूरी बातों की जानकारी और प्रशिक्षण देना है. शादी के बाद दंपतियों के बीच बढ़ते विवाद, आपसी मतभेद और अलगाव की घटनाओं को देखते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने यह जागरूकता अभियान शुरू किया है. आयोग की ओर से झुंझुनूं कलेक्टर डॉ. अरुण कुमार गर्ग को पत्र भेजकर केंद्र के संचालन के लिए प्रशासनिक सहयोग मांगा गया है.

No comments