झुंझुनूं में खुले में मिला बायोमेडिकल वेस्ट
झुंझुनूं शहर के सुभाष मार्ग रोड और कर्बला के पास खुले में बायोमेडिकल वेस्ट मिलने का मामला सामने आया है। यहां इस्तेमाल की गई सिरिंज, खून से सनी पट्टियां, ड्रिप की बोतलें और अन्य चिकित्सकीय कचरा मिला। मामले के बाद डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं ने मौके पर प्रदर्शन कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षित निस्तारण की मांग की। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो नगर परिषद के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर आंदोलन किया जाएगा।
मामले की सूचना मिलने पर राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का एक कर्मचारी मौके पर पहुंचा। कर्मचारी ने पूछा कि यह कचरा किस अस्पताल का है।

No comments