Breaking News

उदयपुर में पन्नाधाय की जाति को लेकर छिड़ा विवाद


उदयपुर में मां पन्नाधाय की जाति को लेकर नया विवाद छिड़ गया है। गुर्जर समाज ने मां पन्नाधाय को गुर्जर जाति का बताया है। जबकि सरकारी प्रकाशन ने एक किताब में पन्नाधाय को खीची राजपूत वंश की क्षत्राणी बताया है। मां पन्नाधाय ने अपने बेटे का बलिदान देकर मेवाड़ राज परिवार की रक्षा की थी।
गुर्जर समाज ने आरोप लगाया कि उनकी ऐतिहासिक पहचान व जाति गुर्जर को बदलकर खीची राजपूत वंश की क्षत्राणी दर्शाया गया है। गुर्जर के नेताओं का कहना है कि मां पन्नाधाय गुर्जर समाज से ही थीं। 

No comments