Breaking News

थार की टक्कर के बाद 20-फीट दूर गिरा बाइक सवार


अजमेर के किशनगढ़ में यू टर्न ले रही बाइक को थार गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार 50 वर्षीय व्यक्ति करीब 20 फीट घसीटता हुआ गया। हादसे के बाद थार ड्राइवर बाइक को कुचलते हुए फरार हो गया।
हादसा अजमेर रोड स्थित चेतन प्रभु गेस्ट हाउस के पास सोमवार सुबह करीब 7 बजे हुआ। लोगों ने घायल व्यक्ति को एक कार की मदद से निजी हॉस्पिटल पहुंचाया। यहां प्रांरभिक उपचार लेकर घायल दूसरी जगह इलाज के लिए चला गया। पूरी घटना एक दुकान में लगी सीसीटीवी में कैद हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मदनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 

No comments