उत्तर पश्चिम रेलवे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
उत्तर पश्चिम रेलवे में शीर्ष स्तर पर तीन अहम प्रशासनिक बदलाव हुए हैं। रेलवे बोर्ड ने प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर आर.के. मुंदड़ा के रिटायरमेंट के बाद इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ मैकेनिकल इंजीनियरिंग के एचएजी ऑफिसर नीरज जैन को नया पीसीएमई नियुक्त किया है।
वहीं उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में वरिष्ठ मंडल अभियंता रहे सुशील कुमार को जयपुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक नियुक्त किया है। इसी प्रकार जयपुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक गौरव गौड़ को भी एक साल का सेवा विस्तार मिलने की जानकारी है।

No comments