Breaking News

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर प्रदेशवासियों और खिलाडिय़ों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने भारतीय हॉकी के महान जादूगर पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए खेलों को युवा शक्ति के सर्वांगीण विकास का मजबूत आधार बताया। 'खिलाडिय़ों को मिल रहीं विश्वस्तरीय सुविधाएं और प्रोत्साहनÓ मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में डबल इंजन सरकार राजस्थान के खिलाडिय़ों को तराशने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।

No comments