राजस्थान में 4 सितंबर से फिर एक्टिव होगा मानसून
राजस्थान में मौसम विशेषज्ञों की माने तो सितंबर के पहले सप्ताह में बंगाल की खाड़ी में एक वेदर सिस्टम बनने की संभावना है। इस सिस्टम के असर से राजस्थान 4-5 सितंबर से मानसून फिर से एक्टिव होने की उम्मीद है। वर्तमान में मानसून ट्रफ उत्तर से थोड़ी शिफ्ट होकर अब अमृतसर, देहरादून, लखीमपुर खीरी होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। ये ट्रफ आगामी दिनों में अपनी नॉर्मल पॉजीशन में आने की संभावना है।

No comments