Breaking News

13 अगस्त को आया ट्रांसफर आदेश, 12 को ज्वाइन करने के निर्देश


शिक्षा विभाग में तबादला परिवेदनाओं के निस्तारण को लेकर जारी दो आदेशों पर सवाल खड़े हो गए हैं. माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से 13 अगस्त को जारी किए गए दोनों आदेशों में शिक्षकों को 12 अगस्त तक अनिवार्य रूप से कार्यग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं. आदेश में तारीखों के इस विरोधाभास से संबंधित शिक्षक असमंजस में हैं. कई प्रभावित शिक्षकों ने मामले को लेकर कोर्ट का रुख किया है. कांग्रेस आदेश में हुई इस गफलत के बाद तबादलों में बैकडोर से स्थानांतरण किए जाने का आरोप लगा रही है.

No comments