Breaking News

तालाब में डूबने से 2 नाबालिगों की मौत:घर से खेलने के लिए निकले थे


जोधपुर के करवड़ थाना क्षेत्र में 2 नाबालिग लड़कों की पानी में डूबने से मौत हो गई। दोनों नाबालिग घर से खेलने के लिए निकले थे, जिनकी बॉडी आज सोमवार सुबह तालाब में तैरते हुए मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों का शव कब्जे में लेकर महात्मा गांधी अस्पताल की मोच्र्यूरी में भिजवाया।
घटना लोरड़ी पंडितजी गांव की है। करवड़ थाना अधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि मृतकों की पहचान विष्णु पटेल , नीतेश के रूप में हुई है। दोनों रविवार को घर से खेलने के लिए निकले थेछ देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। 

No comments