पीएम मोदी ने अल्लूरी सीताराम राजू एयरपोर्ट का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार, 1 अगस्त को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में नवनिर्मित अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। करीब 4,727 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह एयरपोर्ट रिकॉर्ड 31 महीनों में बनकर तैयार हुआ है। यह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहले चरण में हर साल 60 लाख यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा। भविष्य में इसकी क्षमता को बढ़ाकर 4 करोड़ यात्रियों प्रति वर्ष तक किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने पहले कहा था कि यह एयरपोर्ट उत्तर आंध्र क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा और राज्य के विमानन क्षेत्र में नए युग की शुरुआत करेगा।

No comments