Breaking News

देश में खुलेंगे 11 नए फ्लाइंग स्कूल, 30 हजार पायलटों की जरूरत


देश में पायलट ट्रेनिंग को बढ़ावा देने के लिए एयरपोट्र्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने बड़ा फैसला लिया है। ई-टेंडर के जरिए सात एयरपोट्र्स पर 11 नए फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन स्लॉट के लिए प्रक्रिया पूरी कर ली है। इससे देश में पायलट बनाने की ट्रेनिंग क्षमता बढ़ेगी और विदेशी फ्लाइंग स्कूलों पर निर्भरता कम होगी। अनुमान है कि देश को भविष्य में 30 हजार से ज्यादा नए पायलटों की जरूरत पड़ सकती है।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय का अनुमान है कि अगले दशक में 30,000 से 31,800 अतिरिक्त पायलटों की ज़रूरत होगी। उम्मीद है कि भारतीय एयरलाइंस अगले पांच वर्षों में लगभग 500 और विमान शामिल करेंगी, जबकि एयरपोर्ट नेटवर्क में 50 और एयरपोर्ट जुडऩे का अनुमान है। 

No comments