मदद का झांसा देकर एटीएम कार्ड बदलने वाले गिरोह के 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार
जयपुर में एटीएम बूथ में मदद का झांसा देकर लोगों का कार्ड बदलने वाले गिरोह के दो शातिरों को मालपुरा गेट थाना पुलिस ने दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपी सुरेन्द्र सांसी और सचिन कुमार रिश्ते में जीजा-साले हैं और हरियाणा के भिवानी के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी जयपुर के अलावा दूसरे शहरों में भी वारदात को अंजाम दे चुके है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
डीसीपी रंजीता शर्मा ने बताया कि पीडि़त सुनील कुमार बैरवा ने जयपुर के सांगानेर स्थित एसबीआइ के एटीएम बूथ पर 10 हजार रुपए निकाले थे। पीछे खड़े ठग ने मदद का नाटक कर बातों में उलझाया और चुपके से उनका एटीएम कार्ड अपने पास मौजूद दूसरे कार्ड से बदल दिया।

No comments