Breaking News

हनुमान बेनीवाल ने सभा में माइक फेंका, कार्यक्रम छोड़ा


नागौर सांसद और आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल देर रात चूरू जिले के छापर में पार्टी कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।  कार्यक्रम के दौरान उस समय अजीब स्थिति बन गई, जब उनके संबोधन के बीच सामने बैठे कुछ युवाओं के लगातार शोर-शराबे से वे नाराज हो गए। कई बार समझाने और शांत रहने की अपील के बावजूद जब शोर नहीं रुका, तो बेनीवाल ने भाषण बीच में ही रोक दिया। उन्होंने मंच पर माइक फेंका और कार्यक्रम छोड़कर रवाना हो गए। 

No comments