14 ई ब्लॉक से चोरी हुई स्कूटी एक घंटे बाद मिली, टंकी खाली; पेट्रोल निकालने की पाइप भी बरामद
श्रीगंगानगर शहर में इन दिनों एक अनोखे अंदाज का स्कूटी चोर सक्रिय होने की चर्चा है। यह चोर वाहन चोरी तो करता है, लेकिन कुछ समय बाद उसी क्षेत्र में उसे छोड़ देता है। हालांकि जाने से पहले वह स्कूटी का पेट्रोल निकाल लेता है। ऐसी कई घटनाएं हाल के दिनों में सामने आने के बाद लोगों में चिंता बढ़ गई है।
ताजा मामला मंगलवार सुबह 14 ई ब्लॉक का है। यहां एक मकान के बाहर खड़ी स्कूटी अचानक गायब हो गई। स्कूटी मालिक डॉ. राकेश जैन ने इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी और परिवाद सौंपा। बताया गया कि घटना सुबह करीब 11 बजे हुई। करीब एक घंटे बाद स्कूटी उसी क्षेत्र में लावारिस हालत में खड़ी मिल गई। जांच करने पर स्कूटी की टंकी से पेट्रोल गायब था।
No comments