आत्माराम तरड़ भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष
भाजपा किसान मोर्चा ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए श्रीगंगानगर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सतपाल कासनियां को राज्य कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। नियुक्तियों के बाद जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों नेताओं के अनुभव और सक्रियता से किसान मोर्चा का संगठन मजबूत होगा तथा किसानों तक सरकार की योजनाओं का प्रभावी लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी।

No comments