महासाध्वी ने कैदियों को दिये प्रवचन
श्रीगंगानगर में जैन महासाध्वी डॉ. शिव प्रज्ञा महाराज द्वारा बुधवार को जिला कारागृह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैदियों को प्रवचन दिया गया।
इससे पहले साध्वी का जेल अधीक्षक महावीर प्रसाद व अन्य जेल स्टाफ द्वारा स्वागत किया गया। प्रवचन के माध्यम से समाज में धर्म नैतिकता और सेवाभाव को अपनाने का संदेश दिया।
इस मौके पर महासाध्वी डॉ. प्रज्ञा के साथ अन्य शिष्यगण भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के तहत जेल स्टाफ ने महासाध्वी डॉ. प्रज्ञा का अभिनन्दन किया।
No comments