आदेश के बावजूद नहीं हटी ब्लेड वाली तारें, 4 जैड के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
श्रीगंगानगर की ग्राम पंचायत 4 जैड क्षेत्र में काश्तकारों द्वारा खेत के चारों तरफ ब्लेड वाली तारें लगाई गई हैं। तारों से गत दिनों कई युवक घायल हो गये थे, जिसे लेकर ग्रामीणों द्वारा कई बार प्रदर्शन किया गया और प्रशासन को ज्ञापन दिया गया। इसके बाद प्रशासन द्वारा इन तारों को हटाने के आदेश दिये गये थे, लेकिन अभी तक इन तारों को नहीं हटवाया गया है, जिसे लेकर बुधवार को 4 जैड के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इन तारों को नहीं हटाया गया तो ग्रामीण उग्र प्रदर्शन कर कलक्ट्रेट पर धरना लगायेंगे।
No comments