Breaking News

वंदे मातरम का अपमान करने वालों पर होगी बड़ी कार्रवाई - मानसून सत्र में बिल लाने की तैयारी में सरकार


राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का अपमान करने या उसके गायन में बाधा डालने वालों के खिलाफ अब कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। केंद्र सरकार आगामी 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद सत्र में राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम विधेयक लोकसभा में पेश करने की तैयारी में है।
इसके साथ ही सरकार लोकसभा में पेश किए जाने वाले विधेयकों में से एक में जन्म और मृत्यु के विलंबित पंजीकरण को और अधिक सख्त बनाने की तैयारी में है। राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पहले ही मंजूरी दे दी है।

No comments