Breaking News

मंदिर से लौट रही महिला से 3-लाख की चेन लूटी


बांसवाड़ा शहर के पॉश इलाके खांदू कॉलोनी में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक महिला से घर के बाहर करीब 3 लाख रुपए कीमत की 2 तोले वजनी सोने की चेन झपट ली। वारदात उस समय हुई, जब महिला मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही थी। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही राजतालाब थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हुलिए के आधार पर नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

No comments