कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत
हनुमानगढ़ के नोहर थाना क्षेत्र में देईदास-भूकरका मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्रेटा कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई, लेकिन हादसे के बाद तीसरे युवक का घायल अवस्था में घटनास्थल से करीब 25 किलोमीटर दूर परलीका रोड पर मिलना पूरे मामले को रहस्यमय बना रहा है। पुलिस अब दुर्घटना के साथ-साथ इस पहलू की भी गहन जांच कर रही है।
थानाधिकारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि हादसे में 15 वर्षीय सोहेल पुत्र समीप अली, अमन उर्फ अयान पुत्र असलम और सलाउद्दीन पुत्र रोशन की मौत हुई है। तीनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के निवासी थे और वर्तमान में देईदास स्थित पारीक ईंट उद्योग पर अपने परिवार के साथ मजदूरी करते थे।

No comments