हिरोईन व 55 हजार की नगदी सहित युवक गिरफ्तार
रायसिंहनगर में पुलिस ने ऑपरेशन सीमा संकल्प के तहत चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान एक युवक को हेरोइन व नशा बिक्री की रकम सहित गिरफ्तार कर लिया।
एसआई ओमप्रकाश ने गश्त के दौरान वार्ड नंबर 16 से आरोपी 26 वर्षीय मनोज कुमार उर्फ भाटी पुत्र भंवरलाल निवासी 12 पीएस 19.23 ग्राम हेरोइन व 55 हजार 100 रुपए नगदी सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ दर्ज प्रकरण की जांच गजसिंहपुर पुलिस थाना प्रभारी शालु बिश्नोई को सौंपी गई है।

No comments