Breaking News

स्कूली बच्चों से भरी वैन खड़े ट्रक से टकराई, एक मासूम की मौत; एक की हालत नाजुक


बांसवाड़ा शहर के दाहोद मार्ग पर आज बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे हो गया. स्कूली बच्चों से भरी वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई. हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई, एक बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि करीब सात अन्य बच्चे घायल हो गए. 
वैन सेंट पॉल स्कूल के बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी. स्कूल से कुछ दूरी पहले चालक के नियंत्रण खोने से वैन पीछे से खड़े ट्रक में जा घुसी. टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. 

No comments