शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, निवेशकों को 2.78 लाख करोड़ का फायदा
बुधवार को सेंसेक्स-निफ्टी में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। आईटी कंपनियों तथा एचडीएफसी बैंक के शेयर की लिवाली और विदेशी संस्थागत निवेशकों की ताजा खरीदारी से घरेलू बाजारों को समर्थन मिला। बीएसई सेंसेक्स 726.13 अंक चढ़कर 77,471.26 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 203.50 अंक की बढ़त के साथ 24,189.05 अंक पर रहा। बाजार में आई तेजी से निवेशकों की दौलत में ढाई लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ।
28 जुलाई को बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप 4.79 करोड़ था जो आज बढ़कर 4.81 करोड़ हो गया, जिससे निवेशकों की दौलत में लगभग 2.78 करोड़ का इजाफा हुआ।

No comments