नीट रिजल्ट,10 लाख स्टूडेंट 213 नंबर भी नहीं ला पाए
मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी का रिजल्ट देर रात जारी कर दिया गया। रिजल्ट में 10 लाख स्टूडेंट 213 नंबर भी नहीं ला पाए। इस बार कटऑफ में 69 नंबरों की बढ़ोतरी हुई है।
रिजल्ट में राजस्थान मूल के दो छात्रों ने टॉप-10 में स्थान हासिल किया है। उपलक्ष्य गोयल ने 714 नंबर के साथ तीसरी रैंक और गौरव सिंह ने 712 नंबर के साथ 9वीं रैंक हासिल की है। वहीं टॉप टेन में 4 स्टूडेंटस ऐसे हैं जिन्होंने कोटा में रहकर या कोटा कोचिंग के अन्य सेंटर पर क्लासरूम कोचिंग ली है। परीक्षा देश और विदेश के 551 शहरों में बने 5,440 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई। राजस्थान के 25 शहरों में इस परीक्षा का आयोजन किया गया था।

No comments