राजस्थान में 5 ठिकानों पर ईडी के छापे: महादेव ट्रेडिंग केस में रेड
प्रवर्तन निदेशालय ने राजस्थान सहित कई राज्यों में आज सुबह बड़ी छापेमारी की। छापे की कार्रवाई महादेव ट्रेडिंग केस में पीएमएलए के तहत की जा रही है।
भाजपा नेता और श्रीगंगानगर में कारोबारी अशोक चांडक से जुड़े 4 ठिकानों और जयपुर के वैशाली नगर में एक ठिकाने पर सर्च किया गया। ईडी टीमों की ओर से वित्तीय लेन-देन और निवेश से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे है
अशोक चांडक के रिश्तेदारों और उनसे जुड़े अन्य लोगों के ठिकानों पर भी सर्च किया गया है। ईडी सूत्रों के मुताबिक- महादेव ट्रेडिंग मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच को लेकर राजस्थान, दिल्ली और बिहार सहित कई राज्यों में एक साथ बड़ी कार्रवाई शुरू की है।

No comments