Breaking News

सिंगल यूज प्लास्टिक पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित


श्रीगंगानगर के डीएवी विद्यालय में लक्ष्मी मजूमदार अवॉर्ड के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक : सुविधा या अभिशाप विषय पर अंतर-सदन वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में स्काउट्स एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए पक्ष और विपक्ष में अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सिंगल यूज प्लास्टिक के पर्यावरण व स्वास्थ्य पर दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला तथा प्लास्टिक की पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की शपथ ली। स्काउट मास्टर सौरभ चराया एवं संस्था प्रधान ने भी विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक के उपयोग से बचने का संदेश दिया।

No comments