Breaking News

'सतलुजÓ फिल्म दोबारा प्रदर्शित करने की मांग


राजस्थान जट्ट सिख समाज संस्था ने दिवंगत जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित फिल्म 'सतलुजÓ का प्रदर्शन रोके जाने के विरोध में शुक्रवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संस्था ने बिना स्पष्ट कारण फिल्म हटाने को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मानवाधिकारों का हनन बताते हुए इसे सिनेमाघरों व ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पुन: प्रदर्शित करने की मांग की।
संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट दलबार सिंह बराड़ के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि फिल्म ऐतिहासिक और मानवाधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषय पर आधारित है, इसलिए जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इसके प्रदर्शन की अनुमति दी जानी चाहिए। 

No comments