प्रदूषण पर लगाम कसने के लिए बड़ा कदम, दिल्ली-हृष्टक्र में तैनात होंगे एक्सपर्ट
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हर साल गहराते वायु प्रदूषण के संकट से वैज्ञानिक और रणनीतिक तौर पर निपटने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग बड़ा कदम उठाने जा रहा है।
आयोग ने दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान के एनसीआर क्षेत्रों में प्रदूषण नियंत्रण संबंधी नीतियों को अधिक धारदार एवं असरदार बनाने की दिशा में सलाहकार व विषय विशेषज्ञों को तैनात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार आयोग का मुख्य ध्यान प्रदूषण के सबसे बड़े स्रोतों- वाहनों के उत्सर्जन, सड़कों पर लगने वाले ट्रैफिक जाम एवं औद्योगिक धुएं पर कड़ा प्रहार करने पर है।

No comments