देश के विकास और स्वास्थ्य के दो मजबूत स्तंभ: 'डॉक्टर्सÓ और 'सीएÓ: पीएम मोदी
आज 1 जुलाई को देश 'राष्ट्रीय चिकित्सक दिवसÓ और 'चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवसÓ के रूप में मना रहा है। इस दोहरे गौरवपूर्ण अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के डॉक्टरों और वित्तीय विशेषज्ञों को बधाई दी तथा राष्ट्र-निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को सराहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी हमारे डॉक्टरों का सेवा-भाव भारत की स्वास्थ्य प्रणाली की रीढ़ है। पीएम मोदी ने देश के चिकित्सा क्षेत्र में हुए बड़े सुधारों को रेखांकित करते हुए कहा पिछले एक दशक में देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या दोगुनी से भी अधिक हो गई है।

No comments