Breaking News

3 होटलों पर चला बुलडोजर:पुलिस को बंधक मिली थी; संचालक समेत 12 आरोपी गिरफ्तार


राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 साल की नाबालिग से हुए गैंगरेप मामले में आखिरकार प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन होटलों को तोड़ दिया। बुधवार सुबह करीब 3:30 बजे पुलिस और प्रशासन की भारी मौजूदगी में जेसीबी व हाइड्रोलिक मशीनें मौके पर पहुंचीं और होटल खुंगर, जॉय इन तथा होटल सफायर को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था।
एसपी हरी शंकर ने बताया - मामले में अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस की जांच जारी है और जो भी इस मामले में आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

No comments