प्राचीन शिवालय में महा शिवपुराण कथा आरंभ
श्रीगंगानगर के रविन्द्र पथ-नेहरू पार्क के नजदीक स्थित प्राचीन शिवालय बाबा शुक्रनाथ की बगीची में बुधवार सुबह 8 बजे गुरु पूर्णिमा महंत बाबा कैलाशनाथ एवं उपस्थित श्रद्धालुओं महा शिवपुराण का पूजन किया।
इस दौरान प्राचीन शिवालय में बड़ी संख्या में शिवभक्त एवं सेवादार मौजूद रहे।
प्राचीन शिवालय के सेवादार पहलवान नवलकिशोर शर्मा ने बताया कि आज सुबह से शुरू हुई महा शिवपुराण कथा का पूजन किया गया। इसके साथ ही महा शिवपुराण कथा आरंभ हुई। उन्होंने बताया कि महा शिवपुराण कथा समय प्रात: 8 से 10.30 बजे तक एवं सायं 4 से 6 बजे तक रहेगा। कथा पूरे सावन माह तक चलेगी।

No comments