Breaking News

गुरु पूर्णिमा पर पूर्व मंत्री टीटी ने महंत वासुदेव दास का किया सम्मान


श्रीकरणपुर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी ने सोमनाथ की कुटिया पहुंचकर महंत वासुदेव दास महाराज का सम्मान किया और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से संत-महात्माओं के सम्मान स्वरूप पूजा सामग्री एवं भेंट अर्पित की गई। पूजन कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने महंत वासुदेव दास महाराज से प्रदेश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

No comments