राजस्थान में प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर अब सरकारी स्कूलों में भी होगी 'एलुमनाई मीट'
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले लाखों विद्यार्थियों के लिए और वहां से पढ़कर देश-विदेश में अपनी सफलता का परचम लहराने वाले पूर्व छात्रों के लिए भजनलाल सरकार ने एक नई पहल की शुरुआत करने जा रही है। शिक्षा विभाग ने प्राइवेट कॉन्वेंट और बड़े पब्लिक स्कूलों की तर्ज पर राज्य के सभी राजकीय माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 'एलुमनाई मीटÓ आयोजित करने का फैसला लिया है। 'सखा संगमÓ नाम से आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों से निकले सफल नागरिकों को उनकी पुरानी जड़ों, गुरुजनों और वर्तमान में पढ़ रहे छोटे बच्चों से दोबारा जोडऩा है।
इसके लिए प्रदेश के प्रत्येक सरकारी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूल में 'पूर्व विद्यार्थी मंचÓ का विधिवत गठन किया जाएगा।

No comments