Breaking News

जोधपुर में दो दिन बाद आंधी-बारिश का येलो अलर्ट


जोधपुर में इस बार मानसून भी देरी से आया और अब जुलाई के 20 दिन भी सूखे बीत रहे है। मानसून एंट्री के बाद से ही शहर और जिले में कहीं भी एक बूंद भी नहीं बरसी।
ऐसे में लगातार उमस से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। दरअसल, 7 जुलाई को मानसून की एंट्री हुई थी, वह भी देरी से। इसके बाद से न तो मौसम बदला और न ही बारिश हुई। इस महीने 43 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इधर, मौसम विभाग ने दो दिन बाद आंधी-बारिश की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दो दिन बाद यानी 22 जुलाई से दोबारा मौसम बदल सकता है।

No comments