Breaking News

लालसोट में जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे:सात लोग घायल, पुलिस ने 8 पर दर्ज की एफआईआर


दौसा के लालसोट के समेल गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए संघर्ष में एक ही परिवार के सात सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला किया। घायलों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं, और कई लोगों के हाथ-पैर में फ्रैक्चर भी हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। झांपदा थानाधिकारी श्रीकिशन मीणा ने बताया - समेल गांव में जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ है, उस पर कोर्ट का स्टे लगा हुआ है।

No comments