सीएम भजनलाल, लोकसभा स्पीकर बिरला और केंद्रीय मंत्री गडकरी कल कोटा में
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल बुधवार को कोटा प्रवास पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान तीनों वरिष्ठ नेता दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे (सड़क परियोजना) के निर्माण एवं प्रगति कार्यों का स्थल निरीक्षण करेंगे तथा परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करेंगे।
लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार शाम 5 बजे बालापुरा स्थित 8 लेन टोल नाके पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा तीनों अतिथियों का भव्य स्वागत किया जाएगा।

No comments