बेकाबू कॉलेज बस का कहर, घरों के बाहर खड़ी 5-6 गाडिय़ों को मारी टक्कर
पंचकूला के सेक्टर-26 में आज मंगलवार सुबह एक निजी कॉलेज की बस अनियंत्रित होकर घरों के बाहर खड़ी कई गाडिय़ों से टकरा गई। हादसे में करीब 5 से 6 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भीड़ जमा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चालक और स्थानीय लोगों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक हुई। लोगों ने चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया।

No comments