Breaking News

पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले


राजस्थान सरकार ने देर रात भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी करते हुए पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार 18 आईपीएस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया गया है। इस फेरबदल में डीजी, आईजी, पुलिस आयुक्त और एसपी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
सबसे अहम बदलाव में आईपीएस अनिल पालीवाल को महानिदेशक एवं कमाण्डेन्ट जनरल, गृह रक्षा नियुक्त किया गया है, जबकि आईपीएस मालिनी अग्रवाल को महानिदेशक पुलिस   बनाया गया है।

No comments