जयपुर में रिमोट कंट्रोल वाले रथ पर निकलेंगे जगन्नाथ जी
राजस्थान में भगवान जगन्नाथ के रथयात्राओं की तैयारियां पूरी हो गई हैं। बड़े आयोजन जयपुर, उदयपुर और अलवर में होंगे। जयपुर में 16 जुलाई को तीन प्रमुख रथयात्राएं निकाली जाएंगी।
इनमें, पहली रथयात्राया गोविंददेवजी मंदिर की 250 साल पुरानी पारंपरिक यात्रा है। दूसरी, श्री जगन्नाथ सेवक समिति की पुरी की तर्ज पर आयोजित भव्य रथयात्रा है। तीसरी, गुप्त वृंदावन धाम आधुनिक हाइड्रोलिक रथ पर निकलने वाली शोभायात्रा है।
वहीं, उदयपुर में भगवान जगन्नाथ स्वामी चांदी के रजत रथ पर माता लक्ष्मी और दानीराय जी के साथ विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। इस रथ का कुल वजन 95 किलो है।

No comments