Breaking News

नकली पेट्रोल-डीजल का भंडाफोड़:6510 लीटर ज्वलनशील केमिकल, स्कॉर्पियो और फर्जी नंबर प्लेट जब्त


खैरथल-तिजारा की किशनगढ़बास पुलिस और डीएसटी टीम और रसद विभाग टीम ने गांव कांकरा में संचालित कथित नकली पेट्रोल-डीजल के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक गोदाम से 6510 लीटर ज्वलनशील तरल पदार्थ, एक स्कॉर्पियो वाहन, फर्जी नंबर प्लेट, मोटर पंप, पाइप, माप उपकरण तथा 89 खाली ड्रम जब्त किए हैं।
मामले में आरोपी कोशिंद्र गुर्जर निवासी कांकरा के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

No comments