Breaking News

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे; टनल यूज करने पर लगेगा एक्स्ट्रा टोल


कोटा में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे की चेचट टनल से गुजरने के लिए वाहन चालकों को एक्स्ट्रा टोल देना होगा। यह टोल गोपालपुरा टोल प्लॉजा पर ही कट जाएगा। कार चालक का टनल का एक तरफ का 100 रुपए टोल लगेगा, जबकि बड़े भारी वाहनों को सबसे अधिक 640 रुपए टोल देना पड़ेगा।
एनएचएआई अगस्त से टनल शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसलिए अब टोल की दरें तय की हैं। 24 घंटे में दोनों तरफ यात्रा करने पर छूट नहीं मिलेगी। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संदीप अग्रवाल ने बताया कि टनल में सभी वाहनों के टोल रेट तय कर दिए हैं। ट्रायल के दौरान टोल नहीं लगेगा।

No comments