Breaking News

जयपुर में भी दिल्ली जंतर-मंतर के आंदोलन की गूंज:राजस्थान यूनिवर्सिटी में तीसरे दिन भूख हड़ताल


दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे नीट और पेपर लीक विरोधी आंदोलन की गूंज अब राजस्थान की राजधानी जयपुर तक पहुंच गई है। नीट समेत प्रदेश की अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के विरोध में छात्रों और युवाओं का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।
आज जयपुर में कई जगहों पर प्रदर्शन, भूख हड़ताल और कैंडल मार्च के जरिए सरकार के खिलाफ विरोध तेज होगा। वहीं बढ़ते आंदोलन को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रशासन और पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश जारी किए हैं।

No comments