इस हफ्ते सोने-चांदी में भारी गिरावट, 4900 रुपये तक लुढ़के दाम
सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट का सिलसिला जारी रहा, जिससे सोना और चांदी क्रमश: 2,200 रुपये और 4,900 रुपये से अधिक सस्ते हो गए हैं।
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम इस हफ्ते 2,209 रुपए कम होकर 1,41,159 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। सोने के साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। चांदी का दाम 4,917 रुपये कम होकर 2,15,474 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,20,390 रुपये प्रति किलो था।

No comments