Breaking News

जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश


राजस्थान पुलिस ने जयपुर रेंज में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए एक ही दिन में 803 बदमाशों को गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे तीन दिवसीय विशेष अभियान के तहत की गई. अभियान के दौरान जयपुर ग्रामीण, अलवर, दौसा, भिवाड़ी, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, सीकर और झुंझुनूं जिलों में एक साथ व्यापवाक कार्रई की गई. 
पुलिस ने इस ऑपरेशन के लिए 1,519 पुलिसकर्मियों की 350 टीमें बनाई, जिन्होंने कुल 2,062 स्थानों पर दबिश दी. कार्रवाई के दौरान विभिन्न मामलों में 80 नए केस दर्ज किए गए और 95 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. 

No comments