Breaking News

मिड-डे-मिल में बच्चों को मिलेगी पालक-मैथी वाली रोटी


राजस्थान के सभी सरकारी स्कूलों में चल रही मिड डे मिल योजना के लिए राज्य सरकार ने नई गाइड लाइन जारी की है। अब स्कूल स्तर पर खाने की गुणवत्ता, साफ-सफाई और सुरक्षा पर पहले से ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। स्टूडेंट्स को पालक, मेथी, लौकी, धनिया जैसी हरी सब्जियों से तैयार पौष्टिक चपाती और सप्ताह में एक दिन मौसमी फल दिया जाएगा। खाना परोसने से पहले उसका स्वाद चखना जरूरी होगा और इसकी एंट्री टेस्टिंग रजिस्टर में करनी होगी।
राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के साथ जिले के स्कूलों में भी इन निर्देशों को लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है। नई गाइड लाइन के अनुसार भोजन बनाने में सिर्फ तय गुणवत्ता वाला खाद्यान्न, दाल, तेल, मसाले और दूसरी सामग्री ही इस्तेमाल होगी। 

No comments