अच्छी बारिश की कामना को लेकर मीठे चावल व छबील का आयोजन
गजसिंहपुर क्षेत्र में पर्याप्त वर्षा नहीं होने से चिंतित किसानों की खुशहाली और अच्छी बारिश की कामना को लेकर चक 25 आरबी में समूह नगर एवं साध-संगत के सहयोग से मीठे चावल के प्रसाद तथा ठंडे मीठे पानी की छबील का आयोजन किया गया। गांव के सरकारी स्कूल एवं 76 आरबी पुल के निकट आयोजित सेवा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, राहगीरों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संगत ने अरदास की कि शीघ्र अच्छी वर्षा हो, किसानों की मेहनत सफल हो तथा क्षेत्र में सुख-समृद्धि आए।

No comments