Breaking News

विश्व पेपर बैग दिवस पर स्काउट्स-रोवर्स ने बांटे 280 पेपर बैग


श्रीगंगानगर में विश्व पेपर बैग दिवस पर राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय में स्काउट्स एवं रोवर्स ने प्लास्टिक मुक्त वातावरण का संदेश देते हुए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने Óप्लास्टिक को ना, पेपर बैग को हांÓ की शपथ ली। कार्यक्रम में पुराने अखबार व रद्दी कागज से पेपर बैग बनाना सिखाया गया। बाद में मुख्य बाजार में दुकानदारों और ग्राहकों को 280 पेपर बैग नि:शुल्क वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। 

No comments